भारत

मणिपुर: महिला प्रतिनिधिमंडल ने इंफाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

jantaserishta.com
30 May 2023 1:26 PM IST
मणिपुर: महिला प्रतिनिधिमंडल ने इंफाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: महिला प्रतिनिधिमंडल ने इंफाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

मणिपुर में 3 मई को शुरू हुई हिंसा अभी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कई जगहों पर कर्फ्यू में ढील दे दी गई थी लेकिन फिर से हिंसक घटनाओं को देखते हुए सेना तैनात कर दी गई। गृह मंत्री अमित शाह भी तीन दिन के दौरे पर सोमवार शाम मणिपुर पहुंचे हैं। राज्य सरकार ने दावा किया है कि शाह के दौरे से पहले 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो कि राज्य का माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रहे थे। शाह 1 जून तक मणिपुर में रहेंगे।
अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों ने जातीय-संघर्ष प्रभावित मणिपुर में हथियार, गोला-बारूद और ग्रेनेड के साथ कई इलाके से 25 बदमाशों को पकड़ा है। रक्षा बलों के एक प्रवक्ता ने कहा कि इंफाल घाटी में और उसके आसपास गोलीबारी और संघर्ष की ताजा घटनाओं के बाद कई लोगों को हथियारों के साथ हिरासत में लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story