भारत

मणिपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बड़ी संख्या में हथियार किए बरामद

jantaserishta.com
10 July 2025 10:39 AM IST
मणिपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बड़ी संख्या में हथियार किए बरामद
x
बड़ा एक्शन.
इंफाल: मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस की टीम को अलग-अलग अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों और पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद समेत संदिग्ध पदार्थ बरामद किया है। इसके अलावा, अलग-अलग मामलों में कई लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है।
मणिपुर पुलिस के अनुसार, बिष्णुपुर जिले के मोइरांग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत उयुंगमाखोंग क्षेत्र में 9 जुलाई को सुरक्षा बलों ने तलाशी और क्षेत्र नियंत्रण अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान एक एके-56 राइफल (खाली मैगजीन के साथ), एक .303 राइफल (खाली मैगजीन के साथ), एक डबल बैरल बंदूक (डीबीबीएल), .303 की 10 जिंदा गोलियां और 7.62 मिमी की 10 जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं।
इसके अलावा, फौगाकचाओ इकाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दोपकोन और नगानुकोन गांवों के बीच के क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने 9 जुलाई को तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक .303 लाइट मशीन गन (एलएमजी), दो सिंगल बैरल बंदूकें, एक .303 खाली मैगजीन, 12 बोर के सात जिंदा कारतूस और चार आईईडी को बरामद किया है, जिनका वजन लगभग 3.9 किलोग्राम था।
मणिपुर पुलिस ने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने हेरोइन और ब्राउन शुगर को बरामद किया है। मणिपुर पुलिस के मुताबिक, 9 जुलाई को मणिपुर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने तुपुल पुल पर चुराचांदपुर से कांगपोकपी की ओर आ रहे एक चार-पहिया वाहन को रोका। वाहन की तलाशी में 196 साबुन के डिब्बों में संदिग्ध हेरोइन और ब्राउन शुगर को बरामद किया है, जिसका वजन 2.193 किलोग्राम था। वाहन में सवार गिनमिनलेन हाओकिप (24 वर्षीय) और होलमिनलेन खोंगसाई (30 वर्षीय) को गिरफ्तार किया है।
फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है। इससे पहले, 4 जुलाई को मणिपुर पुलिस, असम राइफल्स, भारतीय सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की संयुक्त टीमों ने मणिपुर के चार पहाड़ी जिलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया था। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों को बरामद किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story