भारत
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, एक गिरफ्तार
jantaserishta.com
20 April 2026 8:27 AM IST

x
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है.
इंफाल: मणिपुर पुलिस ने फेसबुक अकाउंट 'मीतेई नोंग्सा लाम्यानबा' पर भड़काऊ और उत्तेजक सामग्री पोस्ट करने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।
पुलिस की ओर से बताया गया कि 'मीतेई नोंग्सा लाम्यानबा' नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर बेहद भड़काऊ और उत्तेजक सामग्री पोस्ट करते हुए पाया गया; इसमें धमकियां और हिंसा के लिए उकसाने वाली बातें शामिल थीं, जिनसे सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने का खतरा था।
इस मामले में इंफाल पूर्व के रहने वाले 23 वर्ष के तेनसुबम लाम्यानबा मैइती को गिरफ्तार किया गया है। वह एटी का सदस्य है। पुलिस ने बताया कि जांच अभी जारी है। मणिपुर पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो कोई भी हिंसा भड़काने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
19 अप्रैल को मणिपुर की इंफाल घाटी के जिलों में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। यह स्थिति, संदिग्ध कुकी उग्रवादियों की ओर से दो नाबालिग बच्चों की हत्या के विरोध में बुलाए गए पांच-दिवसीय बंद के लागू होने के कारण हुई।
'मीरा पैबीस' और अन्य सीएसओ किया जा रहा यह आंदोलन 7 अप्रैल को बिष्णुपुर जिले में हुई एक घटना में दो नाबालिगों की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर चलाया गया था; जिससे जनता में भारी आक्रोश था।
बता दें कि 8 अप्रैल को मणिपुर पुलिस ने जनता से अपील करते हुए कहा था कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और झूठे वीडियो से सावधान रहें। किसी भी आधारहीन वीडियो, ऑडियो क्लिप आदि के प्रसार की सत्यता की पुष्टि केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के नंबर 9233522822 से की जा सकती है।
पुलिस ने बताया था कि इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई फर्जी पोस्ट प्रसारित होने की आशंका है। इसको ध्यान में रखते हुए चेतावनी दी जाती है कि सोशल मीडिया पर ऐसी फर्जी पोस्ट को अपलोड करने और प्रसारित करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। साथ ही, यह भी अपील की जाती है कि लूटे गए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक तुरंत पुलिस या निकटतम सुरक्षा बलों को लौटा दें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





