भारत
आज राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात करेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री, इस्तीफे की अटकलें
jantaserishta.com
30 Jun 2023 12:51 PM IST

x
फाइल फोटो
बड़ी खबर.
इंफाल: मणिपुर में पिछले 58 दिनों से जारी हिंसा का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष इस समय बीजेपी सरकार पर हमला कर रहा है और सीएम बीरेन सिंह से इस्तीफा मांगा जा रहा है. विपक्ष के हमले के बीच मुख्यमंत्री बीरेन सिंह दोपहर तीन बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. मणिपुर के सीएम राज्यपाल से मिलकर मौजूदा हालात को लेकर ब्रीफ करेंगें.
मणिपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के पद से इस्तीफा देने की भी अटकलें चल रही हैं.
दरअसल हाई कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा था कि सरकार को मैतेई समुदाय को एसटी का दर्जा देने पर विचार करना चाहिए. इस फैसले के बाद से ही राज्य में तनाव का माहौल पैदा हो गया था. कूकी संगठन इसके विरोध में मार्च निकाल रहे थे. ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान 3 मई को हिंसा भड़क गई थी और तब से ही मणिपुर में रह-रहकर दंगे हो रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





