भारत

मंगलुरु विस्फोट: संदिग्ध आतंकी को बेंगलुरु के अस्पताल में कराया गया भर्ती

jantaserishta.com
17 Dec 2022 3:59 PM IST
मंगलुरु विस्फोट: संदिग्ध आतंकी को बेंगलुरु के अस्पताल में कराया गया भर्ती
x
बेंगलुरू (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलुरु कुकर विस्फोट मामले के संदिग्ध आतंकवादी मोहम्मद शारिक को शनिवार को मंगलुरु से विक्टोरिया अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। घटना की पुष्टि करते हुए, मंगलुरु के पुलिस आयुक्त शशिकुमार ने कहा कि उन्हें आज सुबह एनआईए अधिकारियों की निगरानी में भारी पुलिस सुरक्षा के बीच बेंगलुरु ले जाया गया।
सूत्रों के मुताबिक, शारिक पूरी तरह से ठीक हो गया है। वह चलने फिरने और रोजमर्रा के कामकाज खुद करने में सक्षम है। हालांकि, उसे आगे के इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल के बर्न वार्ड में ले जाया गया है।
एनआईए अधिकारियों ने मोहम्मद शारिक के ठीक होने के कुछ दिन पहले ही उससे पूछताछ शुरू कर दी थी।
जांच से पता चला है कि शारिक को अब्दुल मतीन ताहा से आर्थिक मदद मिल रही थी, जो सीधे आतंकी संगठन आईएस के संपर्क में था। सूत्रों ने कहा कि उसने शारिक और अन्य को आतंकी नेटवकर्र् से भी परिचित कराया था।
हैंडलर्स को डार्कनेट और बिटकॉइन के जरिए फंडिंग मिलती थी। आतंकी संदिग्ध सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील मंगलुरु में विस्फोट करने की योजना बना रहा था और चुपचाप मैसूर वापस आ गया और एक हिंदू व्यक्ति की पहचान लेकर साजिश रचता रहा। हालांकि, 19 नवंबर को मंगलुरु के बाहरी इलाके में कुकर बम के विस्फोट के साथ उसकी योजना पर पानी फिर गया।
विपक्षी कांग्रेस ने मंगलुरु विस्फोट और मोहम्मद शारिक को आतंकवादी घोषित किए जाने के संबंध में जांच पर सवाल उठाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story