भारत
मंगलुरु में विस्फोट करने वाले संदिग्ध आतंकवादी की हुई पहचान
jantaserishta.com
21 Nov 2022 2:53 PM IST

x
DEMO PIC
दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक) (आईएएनएस)| मंगलुरु शहर में 19 नवंबर को हुए विस्फोट में शामिल संदिग्ध आतंकवादी की पहचान सोमवार को मोहम्मद शारिक के रूप में हुई है। मोहम्मद शारिक की पहचान की पुष्टि उसके परिवार के सदस्यों ने की है। मोहम्मद शारिक की पहचान की पुष्टि के लिए पुलिस ने उसकी बहन और चाची को मंगलुरु बुलाया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि परिजनों ने ही उसकी पहचान की है। मोहम्मद शारिक की उम्र 25 वर्ष है। शारिक का परिवार शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली में मूल रूप से रहता है। 19 नवंबर दिन शनिवार को जब एक ऑटो में कुकर बम फटा था तो उस समय शारिक के पास हिंदू नाम से जारी एक फर्जी आधार कार्ड था।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि शारिक और कोयंबटूर विस्फोट के आरोपी जमीशा मुबीन एक दूसरे को जानते थे। शारिक ने बेंगलुरू में मुबीन से मुलाकात की थी और दोनों ने ही विस्फोट करने का प्लान किया था। मोहम्मद शारिक ने सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील तटीय इलाके में विस्फोट करने की जिम्मेदारी ली तो वहीं मुबीन ने कोयम्बटूर में विस्फोट किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक पुलिस की टीमें मोहम्मद शारिक के मूल निवास तीर्थहल्ली के निकट सोप्पुगड्डे में उसके आवास पर छापेमारी कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, शारिक के रिश्तेदारों के आवासों पर भी पुलिस की छापेमारी जारी है।
पुलिस को शक है कि आरोपी एक आत्मघाती हमलावर है। वह मैसूर से मंगलुरु तक बस के माध्यम से कुकर बम ले गया था। पुलिस ने एक अन्य संदिग्ध की भी तलाश शुरू कर दी है जो ऑटो में सवार होने के दौरान मोहम्मद शारिक के साथ था।
गौरतलब है कि मोहम्मद शारिक को मंगलुरु शहर में धमकी भरे भित्तिचित्र लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बाद में उसको जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद शारिक आतंकवादी गतिविधियों में पूरी तरह से शामिल हो गया और बम भी बनाने लगा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोहम्मद शारिक आत्मघाती हमलावर भी बना है। वह न सिर्फ राज्य पुलिस को बल्कि केंद्रीय जांच अधिकारियों को भी चकमा देने में सफल रहा। पुलिस ने बताया है कि यह धमाका शहर में विध्वंसक गतिविधि पैदा करने के इरादे से किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





