भारत
8.49 करोड़ की लूट, मास्टरमाइंड पति के साथ गिरफ्तार हुई
jantaserishta.com
17 Jun 2023 5:13 PM IST

x
'केज द क्वीन बी' अभियान के तहत इन्हें गिरफ्तार किया है।
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने शनिवार को उत्तराखंड से 8.49 करोड़ रुपये की लूट की मास्टरमाइंड मनदीप कौर उर्फ मोना और उसके पति जसविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 'केज द क्वीन बी' अभियान के तहत इन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने दंपति की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। साथ ही पुलिस ने उनके साथी को भी गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस को शक था कि मनदीप और उसका पति नेपाल भाग गए हैं।
इससे पहले पुलिस ने छह आरोपियों मनजिंदर सिंह मणि, मनदीप सिंह, हरविंदर सिंह, परमजीत सिंह, हरप्रीत सिंह और नरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 करोड़ रुपये बरामद किए थे। दरअसल, पिछले हफ्ते लुधियाना शहर में स्थित कैश मैनेजमेंट फर्म सीएमएस इंफो सिस्टम्स लिमिटेड के कार्यालय में 8.49 करोड़ रुपये की पंजाब की सबसे बड़ी लूट के पीछे मास्टरमाइंड और एक महिला नेतृत्व वाले गिरोह के बीच 'लव एंगल' की बात सामने आई है। जिसमें महिला का सपना रातों रात अमीर बनने का था।
सभी 10 आरोपी का आपसी रिश्ता काफी करीब का है। कथित लुटेरों के गिरोह का नेतृत्व मनदीप कौर कर रही थी, जिसके पति और चचेरे भाई को भी लूट के लिए दोषी ठहराया गया था। एक अन्य मास्टरमाइंड मनजिंदर सिंह मणि, जो सीएमएस इंफो सिस्टम्स लिमिटेड में चार साल से कार्यरत है, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस कमिश्नर सिद्धू ने कहा कि प्रथम ²ष्टया ऐसा लगता है कि अपराध करने का मकसद रातों-रात अमीर बनना था। सिद्धू ने पत्रकारों को जब्त नोटों के बंडल दिखाते हुए कहा कि मनदीप कौर और मनजिंदर मणि के बीच काफी नजदीकियां नजर आती हैं। कौर को विदेश जाने के लिए पैसों की जरूरत थी। पुलिस ने पंजाब से ताल्लुक रखने वाले संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) प्रणाली का इस्तेमाल किया। सिद्धू ने कंपनी पर नकदी की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड पुलिस8.49 करोड़ की लूटलूटमास्टरमाइंडUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand PoliceLoot of 8.49 croresLootMastermindपंजाब पुलिसPunjab Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





