भारत

बड़ा एक्शन: भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष और IT सेल प्रभारी अरेस्ट, मोबाइल चोरी का मामला

jantaserishta.com
19 Dec 2022 9:47 AM IST
बड़ा एक्शन: भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष और IT सेल प्रभारी अरेस्ट, मोबाइल चोरी का मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट:आजतक

पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
सीहोर: सीहोर के इछावर में भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष और आईटी सेल प्रभारी को मोबाइल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दोनों से चोरी किया मोबाइल भी जब्त किया है.
इछावर थाना इलाके के बिछोली निवासी अनिल मालवीय 14 दिसंबर को अपनी साइकिल पर सवार होकर दूध बेचने के लिए जा रहे थे, तभी वह ढाबला माता मार्ग पर शौच के लिए रुक गए और अपना मोबाइल साइकिल पर ही रखा दिया, तभी बाइक से दो लोग आए और मोबाइल चुराकर भाग निकले. जब अनिल ने वापस आकर देखा तो मोबाइल नहीं मिला, जिसकी शिकायत पीड़ित ने इछावर थाना में दर्ज कराई.
पुलिस ने आईटी टीम और लोकेशन के आधार पर लोगों से जांच पड़ताल कर पूछताछ की, तो पता चला बीजेपी युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अजय पिता अशोक तेजी और आईटी सेल प्रभारी मोहित पिता महेश भट्ट ने वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
इछावर थाना एसआई जिनास्तिका धुर्वे ने बताया कि बिछोली निवासी अनिल मालवीय अपनी साइकिल से दूध देने के लिए इछावर आरहे थे, तभी रास्ते में वह शौच के लिए रुके थे. मोबाइल साइकिल पर रखा था. इसी दौरान दो बाइक सवार मोबाइल चोरी कर भाग निकले. इस मामले में दो आरोपियों अजय तेजी और मोहित भट्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story