भारत
मानव भारती फर्जी डिग्री मामला: ईडी ने 16 के खिलाफ चार्जशीट की दाखिल
jantaserishta.com
6 Jan 2023 1:56 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने यूनिवर्सिटी के नाम पर फर्जी डिग्री बेचने के एक मामले में राज कुमार राणा और अन्य सहित 16 के खिलाफ शिमला में एक विशेष पीएमएलए कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया है। मानव भारती यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित है। चार्जशीट 14 लोगों और दो संस्थाओं के खिलाफ दायर की गई है। विशेष अदालत ने शिकायत का संज्ञान लिया।
ईडी ने मानव भारती विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्री घोटाले के मामले में हिमाचल प्रदेश के धरमपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज तीन एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की।
चार्जशीट में कहा गया, ईडी द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी राजकुमार राणा ने अन्य सह-आरोपियों की मदद से मानव भारती विश्वविद्यालय, सोलन के नाम पर पैसे के बदले फर्जी डिग्री बेची। इस अवैध गतिविधि से प्राप्त धन का उपयोग राणा द्वारा विभिन्न राज्यों में अपने और परिवार के सदस्यों और संस्थाओं के नाम पर विभिन्न चल और अचल संपत्ति अर्जित करने के लिए किया गया।
मामले में 194 करोड़ रुपये की संपत्ति पहले ही अस्थायी रूप से कुर्क की जा चुकी है।
मामले में आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





