जिंदा जली मैनेजर की पत्नी, धमाके की आवाज सुन घबराए पड़ोसी

इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में बहुमंजिला इमारत में रहने वाले एक कंपनी के मैनेजर की पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तालावली में स्थित एक बहुमंजिला इमारत में एक निजी कंपनी के मैनेजर दिलीप फड़नीस रहते हैं। गुरुवार की शाम को उनकी पत्नी स्वाति का घर के भीतर जला हुआ शव मिला। जब पड़ोसी मकान के अंदर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि स्वाति अकेली है और उनका शव जला हुआ पड़ा था, साथ ही टीवी और सैनिटाइजर भी मिला है।
आशंका है कि जलनशील पदार्थ के चलते आग लगी होगी, मगर कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि आग लगने के बाद घर के भीतर एक धमाका भी हुआ, जिससे टीवी क्षतिग्रस्त हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






