भारत
राहुल गांधी झूठ की दुकान के मैनेजर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
jantaserishta.com
11 Oct 2023 10:42 AM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है और कहा है कि वे झूठ की दुकान के मैनेजर हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, "राहुल गांधी मध्यप्रदेश में वोट नहीं, झूठे वचन पत्र के लिए माफी मांगें। राहुल गांधी झूठ की दुकान के मैनेजर, कमलनाथ झूठ के सेल्समेन।"
उन्होंने आगे कहा, "छत्तीसगढ़ और राजस्थान की कांग्रेस सरकार के काले कारनामे राहुल गांधी मध्यप्रदेश में गिना रहे हैं, वे बात मोहब्बत की करते हैं, लेकिन असलियत में वो झूठ की दुकान चला रहे हैं।"
चौहान ने कांग्रेस पर देश केा बांटने का आरोप लगाते हुए कहा, "कांग्रेस ने देश को बांटा है, राहुल गांधी मध्यप्रदेश को बांटने आए थे। राहुल गांधी बताएं कि कांग्रेस ने आदिवासी बहनों का हक क्यों छीना ? क्यों किसानों की कर्जमाफी न करके उन्हें डिफाल्टर बनाया? क्यों 4000 रुपए बेरोजगारी भत्ते का युवाओं से झूठा वादा किया?" ज्ञात हो कि राहुल गांधी मंगलवार को शहडोल जिले के ब्यौहारी आए थे और उन्होंने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर जातीय जनगणना कराए जाने का भरोसा दिलाया है।
Tagsमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानशिवराज सिंह चौहानराहुल गांधीकांग्रेसबीजेपीChief Minister Shivraj Singh ChauhanShivraj Singh ChauhanRahul GandhiCongressBJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





