मां-बेटे की हत्या कर खुद फंदे पर लटक गया मैनेजर, पहले बनाया वीडियो, फैली सनसनी

आगरा: आगरा के न्यू लॉयर्स कालोनी (न्यू आगरा) में शनिवार की रात तरुण चौहान (42) ने मां बृजेश वी चौहान (65) व बेटे कुशाग्र (12) की हत्या कर खुदकुशी कर ली। यह एक पाइप फैक्ट्री में मैनेजर था। रविवार की सुबह कामवाली के आने पर घटना का पता चला। तरुण का शव फंदे पर लटका …
आगरा: आगरा के न्यू लॉयर्स कालोनी (न्यू आगरा) में शनिवार की रात तरुण चौहान (42) ने मां बृजेश वी चौहान (65) व बेटे कुशाग्र (12) की हत्या कर खुदकुशी कर ली। यह एक पाइप फैक्ट्री में मैनेजर था। रविवार की सुबह कामवाली के आने पर घटना का पता चला। तरुण का शव फंदे पर लटका मिला। दादी नौर नाती के शव उनके कमरे में पलंग पर मिले। आशंका है कि दोनों को जहर दिया गया था। मोबाइल में छह मिनट का वीडियो मिला। जिसमें तरुण उर्फ जॉली ने डेढ़ करोड़ के कर्ज की बात कबूली। पत्नी रजनी खाटू श्याम गई थी। इस कारण उसकी जान बच गई।
घटना की जानकारी सुबह करीब आठ बजे हुई। नौकरानी गीता घर आई। मुख्य दरवाजा खुला थावह सीधे बृजेश देवी के कमरे में पहुंची। आवाज लगाई। जवाब नहीं देने पर उन्हें हिलाया तो अहसास हुआ उनकी मौत हो चुकी हैवह चीखते हुए बाहर आई। पड़ोसियों ने तरुण को आवाज दी। उसने कोई जवाब नहीं दिया। पहली मंजिल पर पहुंचे। तरुण का शव फंदे पर लटका मिला। दूसरे कमरे में कुशाग्र का शव पलंग पर थाबराबर में उल्टी पड़ी थीनाखून नीले हो गए थे।
न्यू लॉयर्स कालोनी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता मान सिंह चौहान का बेटा तरुण कर्ज में बुरी तरह डूब गया था। ऐसा पहली बार नहीं था। इस बार उसकी समझ नहीं आ रहा था कि कैसे बाहर निकलेगा। अब तो पिता का भी देहांत हो चुका था। पूर्व में उन्होंने मकान का आगे का हिस्सा बेचकर उसे कर्ज से बाहर निकाला था। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि दिल दहला देने वाली घटना की योजना तरुण ने दिन में ही बना ली थी। रात को वारदात की।
एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि जिस कमरे में तरुण का शव लटका मिला उसके अंदर भी एक कमरा है। वहां मेज पर दो मोबाइल रखे मिले। एक मोबाइल तरुण और दूसरा उसके बेटे का था। दोनों को अनलॉक करके रखा गया था। पुलिस ने मोबाइल चेक किए तो तरुण उर्फ जॉली का छह मिनट का एक वीडियो मिला। यह शनिवार दोपहर 2:10 बजे बनाया था। जिसमें वह बोल रहा था कि मां, पत्नी और बेटे की हत्या करके अपनी जान दे रहा है। जब यह वीडियो मिलेगा तब तक बहुत देर हो चुकी होगी। एसीपी ने बताया कि वीडियो तरुण ने कार में बैठकर दिन के समय बनाया था। पुलिस यह मानकर चल रही है कि तरुण ने जब यह वीडियो बनाया उसे यह पता नहीं था कि पत्नी रजनी उसकी बहन गुंजन के साथ खाटू श्याम जी दर्शन के लिए जा रही है। वरना रजनी की भी हत्या कर देता।
घटनास्थल पर मिले जितेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि वह मान सिंह चौहान एडवोकेटे के जूनियर हैं। मान सिंह चौहान की मौत चार अप्रैल 2023 को हुई थी। तरुण चौहान पहले श्रीलंका भी जा चुका है। वहां कोई काम किया था। घाटा हुआ। घर में कोल्ड ड्रिंक का काम शुरू किया। उसमें भी लाखो का घाटा हुआ था। उस पर कर्ज हो गया था। मान सिंह चौहान ने बेटे का कर्ज चुकाने के लिए मकान का एक हिस्सा बेच दिया था। तरुण की दो बहने हैं। एक गाजियाबाद और दूसरी सिकंदरा क्षेत्र में रहती है
एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि तरुण चौहान खंदौली स्थित ब्रह्मानंद गोयल की पीवीसी पाइप फैक्ट्री में मैनेजर था। 2021 से वहां काम कर रहा था। वीडियो में तरुण ने बताया कि वह निंदा और अपमान से परेशान है। उस पर डेढ़ करोड़ का कर्जा है। प्रधान ने पाइप लिए लेकिन भुगतान नहीं किया। उसने करीब 15 लाख का पाइप सस्ते में बेचा। वह रुपये भी फंस गए। उसे लोग मूर्ख समझते थे। अब भी मूर्ख ही कहेंगे। मां, पत्नी और बेटे को मारकर अपनी जान दे रहा है। जब तक यह वीडियो मिलेगा देर हो चुकी होगी। चार लाशें मिलेंगी। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री दिसंबर में बंद हो गई थी। वह बेरोजगार हो गया था।
