भारत

मैनेजर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया

jantaserishta.com
28 July 2023 9:21 AM IST
मैनेजर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया
x
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस ने एमपी वेयरहाउस कॉरपोरेशन के रीजनल मैनेजर संदीप बिसारिया को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
रीजनल मैनेजर वेयर हाउस संचालक से रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरेला क्षेत्र के फरियादी अमित का वेयरहाउस है। उन्हें काफी समय से किराए का भुगतान नहीं हुआ है। इस राशि का भुगतान करने के एवज में रीजनल मैनेजर द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी, जिस पर पीड़ित ने लोकायुक्त में शिकायत की। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार अमित गुरुवार को जब रीजनल मैनेजर संदीप बिसारिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत दे रहा था तभी उसे रंगे हाथों पकड़ा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story