भारत

पार्किंग विवाद में गोलियां चलाने वाला गिरफ्तार, सोसायटी का मामला

jantaserishta.com
15 Jan 2025 12:16 PM IST
पार्किंग विवाद में गोलियां चलाने वाला गिरफ्तार, सोसायटी का मामला
x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी में सोमवार देर रात पार्किंग को लेकर सोसायटी निवासी और सुरक्षा कर्मियों के बीच हुए हंगामे के दौरान गोलियां चलाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 13 जनवरी की रात में थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत राधा स्काई गार्डन सोसायटी में गौरव सिसोदिया का पार्किंग को लेकर मेंटेनेंस के गार्डों के साथ विवाद हो गया था, जिस पर गौरव सिसोदिया के द्वारा अपने लाइसेंसी शस्त्र से हवाई फायर किए जाने की बात सामने आई थी। थाना बिसरख पुलिस द्वारा सोसाइटी के सिक्योरिटी ऑफिसर से शिकायत लेकर मामला दर्ज किया गया था और आरोपी गौरव सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।
13 जनवरी की देर रात को कार पार्किंग को लेकर सुरक्षाकर्मी और सोसायटी के एक निवासी के बीच विवाद हो गया था। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी बीच निवासी का एक मित्र अपनी लाइसेंसी पिस्तौल लेकर पहुंच गया और उन्होंने कई राउंड फायरिंग कर दी। इस मारपीट और फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और इस पर कार्यवाही शुरू की।
बताया जा रहा है कि टावर 6 के एक निवासी ने अपनी कार बेसमेंट पार्किंग में खड़ी कर दी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी और उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख टावर 3 में रहने वाले उनके एक मित्र भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ और मामला थाने तक पहुंचा।
थाने से देर रात वापस आने के बाद दोनों पक्षों में एक बार फिर कहा-सुनी शुरू हो गई और गेट पर ही मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद आरोप है कि गौरव सिसोदिया, जो टावर 3 का निवासी है, उसने अपने लाइसेंसी हथियार से कई राउंड की फायरिंग कर दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story