भारत

अपने साथी को मारने वाले शख्स ने जेल में की आत्महत्या

jantaserishta.com
18 Dec 2022 12:02 PM IST
अपने साथी को मारने वाले शख्स ने जेल में की आत्महत्या
x
मचा हड़कंप।
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| अपनी साथी का गला काट कर हत्या करने वाले आरोपी का शव रविवार को जिला कारागार के शौचालय में लटका हुआ मिला है। 49 वर्षीय राकेश, 48 वर्षीय सिंधु के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था और गुरुवार को उसने भीड़-भाड़ वाली सड़क पर दिनदहाड़े अपने उसकी ह्त्या कर दी।
अपने साथी की हत्या करने के आरोप में राकेश को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने कहा कि, गिरफ्तारी के तुरंत बाद वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा।
बता दे कि, राकेश और सिंधु दोनों पहले से शादीशुदा थे, वे पिछले 12 सालों से साथ रह रहे थे। हाल ही में राकेश सिंधु से अलग हो गया था और वह अपनी बहन के साथ रह रही थी जबकि राकेश अकेला रह रहा था।
इस मामले में एक पूर्व पुलिस आधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा है कि, हिरासत में लिए जाने के बाद से ही राकेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसके बावजूद भी जेल अधिकारियों ने उस पर अच्छे से निगरानी नहीं रखी। ऐसे मामलों में कैदी पर चौबीसों घंटे नजर रखना जरुरी होता है क्योंकि वह अपने आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इस केस में भी वही हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story