
x
Chaibasa चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक शख्स को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पोक्सो अधिनियम सहित सख्त धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, तोड़ांगहातु गांव के मुंडासाई निवासी 57 वर्षीय पांडे नाग तंत्र-मंत्र के जरिए बीमारियों के इलाज का दावा करता है। उसे गांव के एक परिवार ने अपने बीमार बच्चे के इलाज के लिए घर पर बुलाया था। पांडे नाग ने कुछ घंटे तक घर में पूजा-पाठ का ढोंग किया और इसके बाद पूजन सामग्री का विसर्जन करने के लिए पीड़िता की मां और उसके भाई को घर से बाहर भेज दिया। घर पर नाबालिग बच्ची अकेली थी, जिसके साथ उसने दुष्कर्म किया।
कुछ देर बाद जब मां और भाई वापस लौटे तो बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना बताई। परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। इस बीच आरोपी मौके से भाग निकला। इस मामले में पीड़िता की मां ने 1 मार्च को जगन्नाथपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताया गया कि एसडीपीओ राफेल मुर्मू के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और उसका बयान विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत दर्ज किया जा रहा है। साथ ही, उसे कानूनी सहायता और मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान उसे पूरा सहयोग मिल सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले में शीघ्र आरोप पत्र दाखिल कर त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





