भारत
गला काटकर मार डाला...Snapchat की दोस्त को मारने आए युवक ने गलती से ले ली दूसरी महिला की जान
jantaserishta.com
6 April 2023 1:16 PM IST

x
DEMO PIC
वे अक्सर फोन पर बातें किया करते थे।
अमरावती (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के डॉ. बी.आर. अम्बेडकर कोनसीमा जिले में स्नैपचैट पर बनी अपनी दोस्त को मारने के इरादे से आए एक युवक ने उसके संदेह में दूसरी महिला को गला काटकर मार डाला। नेल्लोर जिले के 25 वर्षीय कोटा हरिकृष्णा ने कोनसीमा जिले के अमलपुरम शहर में 4 अप्रैल को एक महिला पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। वह वास्तव में एक दूसरी महिला को मारने के लिए आया था जो स्नैपचैट पर उसकी दोस्त बनी थी और रिलेशनशिप के उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। मृतका उसकी दोस्त के घर बाई का काम करती थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरिकृष्णा और नागदुर्गा की पांच महीने पहले स्नैपचैट पर दोस्ती हुई थी। वे अक्सर फोन पर बातें किया करते थे।
युवक नागदुर्गा पर रिलेशनशिप का दबाव डालने लगा। नागदुर्गा पहले से शादीशुदा थी। उसने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया और उससे बात बंद कर दी। इस बात से नाराज हरिकृष्णा उसका कत्ल करने के इरादे से अमलपुरम आ गया।
महिला ने चैटिंग के दौरान युवक को अपने घर का पता दिया था। उसने अपनी मां की फोटो भी उसे भेजी थी। हरिकृष्णा ने नागदुर्गा के घर की छत पर उसकी मां वेंकटरमना और एक अन्य महिला को देखा। उसने दूसरी महिला को नागदुर्गा समझकर उसके गले पर चाकू से वार कर दिया, जो वास्तव में मóो श्रीदेवी थी। यह देखकर वेंकटरमना चिखती हुई छत से नीचे उतरने लगी। तभी युवक ने पीछे से चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया। श्रीदेवी की मौके पर ही मौत हो गई। वेंकटरमना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंच गए। उन्होंने हरिकृष्णा को पकड़कर उसकी पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
Tagsआंध्र प्रदेशआंध्र प्रदेश न्यूज़आंध्र प्रदेश पुलिसहत्यास्नैपचैटandhra pradeshandhra pradesh newsandhra pradesh policemurdersnapchat
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





