भारत

एक्स गर्लफ्रेंड का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर किया अपलोड, गिरफ्तार, ऐसे शुरू हुआ अफेयर

jantaserishta.com
9 Jan 2023 11:04 AM IST
एक्स गर्लफ्रेंड का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर किया अपलोड, गिरफ्तार, ऐसे शुरू हुआ अफेयर
x

DEMO PIC 

साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया।
बेंगलुरु (आईएएनएस)| बेंगलुरु में सोशल मीडिया पर अपनी पूर्व प्रेमिका का निजी वीडियो अपलोड करने वाले एक सनकी प्रेमी को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 47 वर्षीय समर परमानिक को एक शादीशुदा 21 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर दक्षिण-पूर्व डिवीजन साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया।
समर ने कई सालों तक बेंगलुरु में सुनार का काम किया और किराए के मकान में रहता था।
शिकायतकर्ता 2019 में बेंगलुरु आई थी और एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। एक ही राज्य से होने के कारण दोनों में दोस्ती हो गई।
बाद में इनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और इनका अफेयर हो गया। इस दौरान आरोपी ने गुपचुप तरीके से उनके निजी पलों का वीडियो शूट कर लिया।
महिला कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल वापस चली गई थी और उसने किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली। दंपति नौकरी की तलाश में बेंगलुरु वापस आ गए।
आरोपी को जब इस बात का पता चला तो उसने किसी तरह उसका नंबर हासिल किया और यौन संबंध बनाने की मांग करते हुए फिर से उसे प्रताड़ित करने लगा।
जब पीड़िता ने उसकी मांग मानने से साफ इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसके साथ बिताए निजी पलों वाले वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए।
इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story