भारत

सदर बाजार इलाके में शख्स की पिटाई, हुई मौत

jantaserishta.com
3 March 2022 8:08 PM IST
सदर बाजार इलाके में शख्स की पिटाई, हुई मौत
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में कुछ लोगों ने कथित तौर पर 40 वर्षीय एक व्यक्ति को पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि लेडी हार्डिंग अस्पताल में रविवार को उन्हें सूचित किया कि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने कहा कि मंगल नामक व्यक्ति को उसके रिश्तेदार भुवन ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भुवन ने बताया कि तड़के पांच बजे वह अपने पिता से मिलने जा रहा था जो सदर बजार के शिव मार्केट में सुरक्षा गार्ड हैं। उसने अपने चाचा मंगल को रुई मंडी के पास खून से लथपथ अचेत अवस्था में देखा। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि भुवन ने मंगल को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने कहा कि सदर बाजार पुलिस थाने में धारा 307 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी ने कहा कि घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई और मामले को हत्या के मामले में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी देवेंद्र नेपाल का नागरिक है और वह भागकर वहीं चला गया। मंगल ने कुछ महीने पहले कथित तौर पर देवेंद्र के पिता को पीटा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story