भारत

स्टार राम चरण की पत्नी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर एक की पिटाई

jantaserishta.com
16 May 2023 4:54 PM IST
स्टार राम चरण की पत्नी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर एक की पिटाई
x
मुंबई (आईएएनएस)| स्टार राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने पर एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, यूट्यूब इंटरव्यू में एक्टर और उनकी पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने पर व्यक्ति को पीटा गया।
क्लिप में दिखाया गया है कि फैंस सुनीसिथ नाम के व्यक्ति को पीट रहे है और उससे राम चरण और उपासना से माफी मांगने को कह रहे हैं। एक अन्य वीडियो में, सुनीसिथ को एक इंटरव्यू में राम चरण और उपासना पर टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है।
उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है: मैं उपासना के साथ लॉन्ग ड्राइव पर गया हूं। वह मेरी दोस्त है। हम गोवा गए हैं। राम चरण भी मेरे दोस्त हैं। एक बार, उन्होंने मुझे उपासना से प्यार में पड़ने के लिए कहा था। उसने कहा कि वह चिरंजीवी की बेटी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर गया हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story