
x
मृतक ने आरोपियों से राहगीरों को अपशब्द नहीं कहने को कहा था।
नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी में एक व्यक्ति और उसके दो बेटों ने 22 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक ने आरोपियों से राहगीरों को अपशब्द नहीं कहने को कहा था। जिससे गुस्साए व्यक्ति और उसके बेटों ने युवक की हत्या कर दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस घटना के संबंध में पुलिस को रात लगभग 2:50 बजे सूचना मिली। मृतक साहिल की चाची ने गंभीर हालत में उसे संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले के चश्मदीद राहुल का बयान दर्ज किया और उसके अनुसार प्राथमिकी दर्ज की। राहुल ने आरोप लगाया कि साहिल पर प्रमोद और उसके दो बेटों मल्ली और बिंदर ने हमला किया, जो उसके पड़ोसी हैं। पुलिस ने कहा कि प्रमोद व बिंदर ने साहिल को पकड़ा और मल्ली ने उसे चाकू मारा। बिंदर आधी रात के आसपास राहगीरों को गालियां दे रहा था। साहिल ने उससे कहा था कि वह गालियां न दे, इसी बात पर बिंदर नाराज हो गया। इसके बाद उनके बीच बहस हुई। बाद में बिंदर ने अन्य दो आरोपियों को बुलाया, जिन्होंने फिर साहिल के साथ मारपीट की। साहिल को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा, मामले में आरोपी प्रमोद और बिंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मल्ली को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





