भारत

नाबालिग ने हत्या की: चाकू से किया वार, हुआ गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 May 2023 5:06 PM IST
नाबालिग ने हत्या की: चाकू से किया वार, हुआ गिरफ्तार
x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक विवाद के बाद एक नाबालिग ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी। मृतक की पहचान तिमारपुर निवासी कुणाल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात करीब 10 बजे तिमारपुर थाने में सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास फतेह सिंह रोड पर एक व्यक्ति द्वारा चाकू से वार किये जाने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा, घायल कुणाल को पीसीआर वैन से ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जांच के दौरान वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा, आरोपी के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story