भारत

69 लाख का सोना चप्पल में छिपाया, एयरपोर्ट पर तस्करी करने वाला गिरफ्तार

jantaserishta.com
15 March 2023 2:14 PM IST
69 लाख का सोना चप्पल में छिपाया, एयरपोर्ट पर तस्करी करने वाला गिरफ्तार
x
देखें VIDEO.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा शुल्क अधिकारी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो 69.40 लाख रुपये के सोने की तस्करी करने का प्रयास कर रहा था। सीमा शुल्क के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 12 मार्च को इंडिगो की उड़ान से बैंकॉक से बेंगलुरू पहुंचे आरोपी को अधिकारियों ने रोक लिया।
अधिकारी ने कहा, यात्रा के उद्देश्य के बारे में पूछने पर यात्री ने कहा कि वह चिकित्सा के उद्देश्य से यात्रा कर रहा था। हालांकि, यात्री वैध चिकित्सा दस्तावेज प्रदान करने में असमर्थ रहा, जिससे अधिकारियों को संदेह हुआ।
सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध यात्री की गहन जांच की गई। शरीर की जांच और उसके बैग और चप्पलों की स्कैनिंग करने पर पता चला कि यात्रा के दौरान उसने जो चप्पल पहन रखी थी, उसमें सोने के कटे हुए टुकड़े थे।
अधिकारी ने कहा, चप्पलें काटकर खोली गईं और कुल 1.2 किलोग्राम सोने के चार टुकड़े जब्त किए गए, जिसकी कीमत 69.40 लाख रुपये थी।
आगे की जांच चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story