भारत

गोली मारकर व्यक्ति की हत्या, फैली सनसनी

Shantanu Roy
8 Sept 2023 12:12 AM IST
गोली मारकर व्यक्ति की हत्या, फैली सनसनी
x
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी में पंडित जी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के गाढ़ा थाना क्षेत्र के प्रेम नगर गांव की है। जहां गुरुवार की शाम बाजार से घर लौट रहे पंडित जी की सरेआम हत्या कर दी गई। अपराधी बाइक पर सवार थे। जो तीन की संख्या में थे। मृतक के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर घटना को अंजाम दिया गया है। गोली मारकर सभी अपराधी फरार हो गए। हालांकि कुछ लोगों ने अपराधियों की पहचान कर ली है। मृतक प्रेम नगर गांव निवासी 55 वर्षीय फूल संकट ठाकुर हैं।
गोली मृतक के माथे के पीछे लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए। लोगों ने जब उठाया तो उनकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर घटनास्थल पर तीन थानों की पुलिस पहुंची। रुन्नीसैदपुर, गाढ़ा और डुमरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के बेटे ने कहा कि कुछ अपराधियों की पहचान हुई है। लेकिन हत्या क्यों की गई इसका पता नहीं चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Next Story