भारत

दूधवाले को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, VIDEO

jantaserishta.com
11 July 2024 3:22 PM IST
दूधवाले को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, VIDEO
x
देखें वीडियो.
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। गुरुवार को गोहाना में अज्ञात हमलावरों ने एक दूधवाले को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सोनीपत के गोहाना के शामडी गांव के रहने वाले जोगेंद्र पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर सोनीपत पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, सोनीपत का दूधवाला जोगेंद्र गुरुवार सुबह गोहाना से दूध देकर वापस लौट रहा था। इसी बीच सैनीपुरा गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने उस पर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें जोगेंद्र की मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस के आला-अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
चश्मदीद ने बताया कि बाइक पर तीन युवक सवार थे जिन्होंने दूधवाले पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। डीसीपी रविंद्र तोमर ने बताया कि शामडी गांव के रहने वाले जोगेंद्र पर बाइक सवार तीन युवकों ने करीब दस राउंड फायर की है, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक दूध बेचने का काम करता था।
बताया जा रहा है कि साल 2020 में हुए मर्डर में मृतक के बेटे का नाम आया था। फिलहाल इस हत्याकांड को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने कहा आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story