भारत

जिम में कसरत कर शख्स लौटा घर, संदिग्ध हालत में मौत

jantaserishta.com
28 Nov 2022 9:54 AM IST
जिम में कसरत कर शख्स लौटा घर, संदिग्ध हालत में मौत
x
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में जिम में कसरत कर वापस अपने कमरे में आराम करने आए व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना रविवार को सेक्टर-29 में घटी। मृतक की पहचान विक्रम के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार व्यक्ति के मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने शव को जीएमसीएच-32 की मोर्चरी में रखवा दिया। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने बताया कि विक्रम की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद होगा।
इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-29 के मकान नंबर 1693/1 में व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो परिजन विक्रम को जीएमसीएच-32 लेकर जा चूके थे। पुलिस अस्पताल में पहुंची तो डॉक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया था।
मृतक की पत्नी मनिंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। विक्रम सुबह जिम गया था। जिम से वापस आकर कमरे में चला गया। दोपहर को देखा तो पति जोर से चिल्लाने लगा। अंदर जाकर देखा तो विक्रम के मुंह से झाग निकल रहा था। वह तुरंत पति को अस्पताल में लेकर गई तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक विक्रम के माता-पिता को मामले की जानकारी दे दी है। उनके आने के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story