भारत
फर्जी अफसर बनकर धौंस जमाने वाला गिरफ्तार, खुद को बताता डिप्टी कमिश्नर
jantaserishta.com
9 Sept 2023 4:00 PM IST

x
कभी सीएम हाउस में तो कभी शहर में तैनात डिप्टी कमिश्नर बताकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था.
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में क्राइम ब्रांच और विजय नगर थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक फर्जी डिप्टी कमिश्नर को गिरफ्तार किया है. आरोपी अलग-अलग नंबरों से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन लगाकर खुद को कभी सीएम हाउस में तो कभी इंदौर शहर में तैनात डिप्टी कमिश्नर बताकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था.
इन दिनों इंदौर में फर्जी अधिकारियों के पकड़े जाने का सिलसिला जारी है. बीते 15 दिनों में ये तीसरी करवाई है जब ऐसे फर्जी अधिकारी को पकड़ा गया है. आरोपी फर्जी कॉल कर रेस्टोरेंट संचालक पर दबाव बनाते हुए उसे धमका रहा था. सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और विजय नगर थाने की पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला कि आरोपी का नाम ललित चौहान हैं जो सीहोर का रहने वाला है.
इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर वो पुलिसकर्मियों पर दबाव बना रहा था. हालांकि पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से कई रिकॉर्डिंग भी बरामद की है. फिलहाल आरोपी ललित चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
वहीं फर्जी अधिकारी को पकड़े जाने को लेकर विजय नगर के थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने कहा, ये आरोरी पुलिस कंट्रोल रूम और शहर के होटल के लोगों को फोन करके परेशान करता था. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी सिहोर का रहने वाला है जिससे पूछताछ जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





