भारत

नकली अधिकारी बनकर व्यापारी से 5 करोड़ मांगे, फिर...

jantaserishta.com
17 April 2023 3:15 PM IST
नकली अधिकारी बनकर व्यापारी से 5 करोड़ मांगे, फिर...
x
उसके खिलाफ इसी तरह के कुल 13 मामले दर्ज किए गए थे।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) का फर्जी अधिकारी बनकर दिल्ली के एक व्यवसायी से कथित रूप से पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोपी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने यहां नेताजी सुभाष प्लेस इलाके से गिरफ्तार किया है। उसके सिर पर 20 हजार रुपए का इनाम था। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) क्राइम-4 सतीश कुमार ने कहा कि आरोपी की पहचान राम कुमार (51) के रूप में हुई है। वह हरियाणा का बदमाश है। उसे इस मामले में वांछित अपराधी (पीओ) भी घोषित किया गया था। उसके खिलाफ इसी तरह के कुल 13 मामले दर्ज किए गए थे। थाना मुरथल, हरियाणा में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।
इंस्पेक्टर पवन सिंह और हेड कांस्टेबल प्रवीण को आरोपी राम कुमार के बारे में सूचना मिली और एक टीम गठित की गई।
घटना : पीड़ित गौरव अरोड़ा ने 25 अक्टूबर 2022 को रोहिणी थाने में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि चार अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आए और खुद को डीआरआई का अधिकारी बताया। उन्होंने अरोड़ा को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की। अरोड़ा ने 50 लाख रुपये का इंतजाम कर उन्हें दे दिया। बाद में पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों आशीष, विजय और अनुराग को गिरफ्तार किया हालांकि मुख्य आरोपी राम कुमार फरार था।
अधिकारी ने कहा, आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। वह जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहा था। नेताजी सुभाष पैलेस थाना क्षेत्र में तकनीकी जांच के जरिए उसका पता लगाया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story