भारत

पोक्सो केस में जमानत पर आए दरिंदे ने की पत्नी और दो बच्चों समेत 6 लोगों की हत्या

jantaserishta.com
11 July 2026 8:43 AM IST
पोक्सो केस में जमानत पर आए दरिंदे ने की पत्नी और दो बच्चों समेत 6 लोगों की हत्या
x
फोरेंसिक टीमों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है.
हैदराबाद: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में छह लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने पोक्सो एक्ट के आरोपी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के अलावा आरोप लगाने वाली नाबालिग, उसकी मां और नानी की हत्या की है। फिलहाल, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
तेलंगाना पुलिस के अनुसार, रंगा रेड्डी जिले के शाहाबाद क्षेत्र के दैवलागुडा गांव की यह घटना है। आरोपी की पहचान राजशेखर के रूप में हुई है। पता चला है कि उस पर कुछ दिनों पहले एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें जमानत से आने के बाद आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
सामने आया है कि आरोपी राजशेखर ने कथित तौर पर चाकू से वार करके पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों का कत्ल किया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। अपने परिवार को खत्म करने के बाद आरोपी दूसरी जगह पहुंचा, जहां उसने पीड़ित नाबालिग लड़की, उसकी मां और नानी की हत्या कर दी।
तेलंगाना पुलिस ने बताया कि राजकुमार नाम के एक व्यक्ति ने बेरहमी से छह लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी, अपने दो बच्चों और तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने खिलाफ पोक्सो का मामला दर्ज होने के बाद बदले की भावना से ये हत्याएं कीं।
हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजशेखर को अपनी हिरासत में ले लिया। बाद में उसे स्थानीय पुलिस थाने में ले जाया गया, जहां अधिकारियों ने औपचारिक मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीमों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। जांच अधिकारी घटनाओं के क्रम को समझने और इस हत्याकांड के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story