भारत

अजीबोगरीब सड़क हादसे में बाल बाल बचा शख्स, ट्रक की रस्सी गले में फंसी, फिर...

jantaserishta.com
15 Dec 2022 2:12 PM IST
अजीबोगरीब सड़क हादसे में बाल बाल बचा शख्स, ट्रक की रस्सी गले में फंसी, फिर...
x
देखें वीडियो।
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में एक अजीबोगरीब सड़क दुर्घटना में खाद ले जा रहे एक ट्रक की रस्सी एक शख्स के गले में फंस गई और वह बाइक से गिर गया। हालांकि इस हादसे में शख्स बाल-बाल बच गया। हादसा उस समय हुआ जब श्रीवैकुंठम शहर का रहने वाला बाइक सवार मुथु अपने कार्यस्थल की ओर जा रहा था। जब वह एरल क्षेत्र को पार कर रहा था, तो अचानक वह बाइक से जमीन पर नीचे आ गिरा।
स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना में मुथु को मामूली चोटें आई हैं।
पास की दुकान के सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि ट्रक के ऊपर बंधी रस्सी कट गई और मुथु के गले में जा फंसी और उसे बाइक से नीचे फेंक दिया।
पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story