भारत
अपने दोस्त को खुद की पत्नी के साथ प्यार में पाया...कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या, आरोपी फरार
jantaserishta.com
26 July 2026 3:05 PM IST

x
फैली सनसनी.
दुमका: झारखंड के दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र में एक युवक पर उसके ही करीबी दोस्त ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आरोपी की पत्नी और मृतक के बीच कथित नजदीकी संबंध का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस पहलू की अभी जांच की जा रही है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मृतक शुक्रवार को अपने दोस्त के घर गया था और रात वहीं रुका था। शनिवार दोपहर वह घर में चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या उसके दोस्त ने की है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी की पत्नी और मृतक के बीच कथित प्रेम संबंध को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के कारण हत्या की वारदात हुई। मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पूछताछ के दौरान मृतक और आरोपी की पत्नी के बीच कथित नजदीकी संबंध होने की जानकारी मिली है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मृतक के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट के मामलों में भी केस दर्ज थे और वह दो बार जेल जा चुका था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





