भारत
व्यक्ति की हत्या कर खेत में फेंका शव, मुंह-सिर पर मिले चोट के निशान
Shantanu Roy
29 Sept 2023 4:56 PM IST

x
जींद। जींद जिले के गांव तलोढ़ा से ढाठरथ रोड पर आज सुबह व्यक्ति का शव खून से लथपथ मिला। मृतक के सिर और मुंह पर चोट के निशान थे। पुलिस को मौके पर खून से सनी ईंट भी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के पास सताना गांव निवासी 38 वर्षीय सुनील बचपन से ही अपनी मां के साथ मामा के घर गांव तलोढा में रहता था। वह बुधवार रात खाना खाकर ढाठरथ गांव जाने वाली सड़क की तरफ घूमने गया था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। गुरुवार सुबह गांव के ही राजबीर के खेतों के पास सुनील का शव मिला।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
Next Story





