
x
Bokaro बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र से अपहृत जयंत कुमार सिंह नामक एक शख्स की हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को इस वारदात का खुलासा किया है। उनका शव गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जलेबियाघाटी से बरामद किया गया। वारदात को अंजाम देने के मुख्य आरोपी विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 10 दिसंबर की रात करीब 10 बजे की है, जब जयंत कुमार सिंह को बोकारो के भागलपुर मोड़ इलाके से अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया था।
इस संबंध में मृतक की पत्नी अमृता सिंह ने 11 दिसंबर को हरला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़ी, मुकेश राय सहित अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। मामला दर्ज होने के बाद बोकारो पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो सूचना मिली कि मुख्य आरोपी विनोद खोपड़ी ओडिशा में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने 14 दिसंबर को भुवनेश्वर स्थित एक होटल में छापेमारी कर विनोद को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी ने जयंत कुमार सिंह की हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद शव को गिरिडीह जिले के जंगल क्षेत्र में फेंक दिया गया था। आरोपी की निशानदेही पर सोमवार को बोकारो पुलिस की एक टीम गिरिडीह पहुंची।
पहले निमियाघाट थाना क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया, इसके बाद गिरिडीह पुलिस के सहयोग से पीरटांड़ थाना क्षेत्र स्थित जलेबियाघाटी में सर्च किया। इसी दौरान एक खाई से जयंत कुमार सिंह का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, जयंत सिंह और मुख्य आरोपी विनोद खोपड़ी के बीच वाहन की खरीद-बिक्री और वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि फोन पर विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जयंत का अपहरण किया। अपहरण के बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और फिर हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया गया।
Tagsबोकारोगिरिडीहअपहरणहत्याजयंत कुमार सिंहविनोद खोपड़ीओडिशा गिरफ्तारीहरला थानापुलिस छापेमारीवाहन विवादजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





