भारत

किसी से दुश्मनी चल रही थी...हथौड़ों और लोहे की छड़ों से पीट-पीटकर हत्या, फैली सनसनी

jantaserishta.com
14 April 2023 8:24 AM IST
किसी से दुश्मनी चल रही थी...हथौड़ों और लोहे की छड़ों से पीट-पीटकर हत्या, फैली सनसनी
x
जानें पूरा मामला.
गुरुग्राम (आईएएनएस)| पुरानी रंजिश के एक मामले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हथौड़ों और लोहे की छड़ों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान पलवल के आसावता गांव निवासी ज्ञानेंद्र के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित बुधवार को पलवल से अपने दोस्तों के साथ सोहना के लखुवास गांव स्थित एक फार्म हाउस आया था, जहां करीब एक दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया और हथौड़े व लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया।
पीड़ित जान बचाने के लिए खेत की ओर भागा, लेकिन आरोपी ने पीछा कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। किसी तरह घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई और वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।
ग्रामीण घायल ज्ञानेंद्र को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोहना सदर थाने के एसएचओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि ज्ञानेंद्र की पलवल में किसी से दुश्मनी चल रही थी।
अधिकारी ने कहा, ऐसा माना जाता है कि कुछ लोगों ने ज्ञानेंद्र की गतिविधियों की टोह ली, जिसके बाद उन्होंने उस पर हमला किया।
वहीं यह भी कहा जा रहा है कि एक आरोपी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हरकतों की रेकी करने के आरोप में जेल भी जा चुका है।
एसएचओ ने कहा, हम घटना के पीछे के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं। पीड़ित के परिवार के सदस्यों की शिकायत पर एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story