भारत
गाय चोरी के शक में पीट-पीट कर शख्स की हत्या, 14 गिरफ्तार
jantaserishta.com
7 Feb 2023 4:11 PM IST

x
नाजी अली पर पहले गाय चोरी का आरोप लगाया गया था और उसे एक से अधिक बार गिरफ्तार किया गया था।
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम के शिवसागर जिले में गाय चोरी के संदेह में पीट-पीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शिवसागर के पुलिस अधीक्षक शुभ्रज्योति बोरा ने कहा, घटना रविवार रात बामुनपुखुरी चाय बागान इलाके में हुई। लोगों के एक समूह ने गाय चोरी के संदेह में नजू अली नाम के व्यक्ति की पिटाई की थी। इसके बाद उसे पुलिस थाने ले गई। उसे एक स्थानीय अस्पताल और बाद में जयसागर सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
हालांकि इलाज के दौरान गंभीर चोट होने के कारण उसने, दम तोड़ दिया।
बोरा ने कहा, प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमने मामले में शामिल होने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच जारी है।
इस बीच, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नाजी अली पर पहले गाय चोरी का आरोप लगाया गया था और उसे एक से अधिक बार गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने 14 व्यक्तियों की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि वे निर्दोष हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





