
x
पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
Sahibganj साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल अनुमंडल अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र से विवाहिता महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी पति राहुल शेख को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि 31 मार्च की रात वह अपनी पत्नी को गंगा नदी किनारे ले गया, जहां उसने पहले उसके गले पर चाकू से वार किया। इसके बाद उसे पानी में डुबोकर मार डाला और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नदी में बहा दिया।
पुलिस के अनुसार, पूर्वी प्राणपुर के साहेबटोला गांव स्थित गंगा तट पर गुरुवार को सनतारा बीबी का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी राहुल शेख को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि सनतारा बीबी की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व डकैत टोला निवासी राहुल शेख से हुई थी। दंपती का एक पांच वर्षीय पुत्र भी है। शादी के बाद दहेज को लेकर प्रताड़ना और विवाहेतर संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और इधर-उधर छिपता फिर रहा था। हालांकि पुलिस ने उसे ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
Tagsसाहिबगंज हत्यापत्नी की हत्याराहुल शेखगंगा नदी शवझारखंड क्राइमदहेज विवादपुलिस खुलासाहत्या केसराधानगर थानाSahibganj murderwife murderRahul Sheikhbody in Ganga riverJharkhand crimedowry disputepolice disclosuremurder caseRadhanagar police stationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





