भारत

पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर की हत्या, कई दिनों से चल रहा था विवाद

jantaserishta.com
7 Sept 2024 12:37 PM IST
पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर की हत्या, कई दिनों से चल रहा था विवाद
x
आसपास के लोगों से पूछताछ.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के खोड़ा थाना इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। महिला को तत्काल गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, हत्या की वजह गृह क्लेश को माना जा रहा है।
कई दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और अक्सर दोनों के बीच मारपीट होती थी। पड़ोस के लोगों के मुताबिक, अक्सर दोनों के बीच मनमुटाव रहता था और वह एक दूसरे से बात भी नहीं करते थे। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 6 सितंबर को रात करीब 9 बजे थाना खोड़ा पर सूचना प्राप्त हुई कि खोड़ा गांव चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पूजा गंगवार नाम की एक महिला को उसके पति लोकेश गंगवार ने चाकू मारकर घायल कर दिया है।
सूचना पर तत्काल थाना खोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। आरोपी लोकेश गंगवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया है कि पुलिस टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना गहरा क्यों हो गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story