भारत

शख्स ने की लकवाग्रस्त पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 Dec 2022 11:22 AM IST
शख्स ने की लकवाग्रस्त पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
x
वह अपने दोनों पैर से नहीं चला सकती थी और उसे पूरे समय देखभाल की जरूरत थी।
बेंगलुरू (आईएएनएस)| बेंगलुरू में पिछले दो साल से लकवाग्रस्त बिस्तर पर पड़ी पत्नी की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बेंगलुरु के बाहरी इलाके तुराहल्ली के रहने वाले शंकरप्पा (60) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, शिवम्मा (50) पिछले दो साल से लकवाग्रस्त थी और बिस्तर पर पड़ी थी। वह अपने दोनों पैर से नहीं चला सकती थी और उसे पूरे समय देखभाल की जरूरत थी।
आरोपी शंकरप्पा एक साल से एक निमार्णाधीन इमारत में चौकीदार के तौर पर काम कर रहा था। वह वहां अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। पुलिस ने कहा कि शंकरप्पा अपनी पत्नी की देखभाल करते-करते परेशान हो गया था।
रविवार दोपहर आरोपी ने अपनी पत्नी को उठाकर पानी से भरे 9 फीट गहरे नाले में फेंक दिया और उसकी हत्या कर दी। बाहर गए दंपती का 11 साल का बेटा जब घर लौटा तो उसने नाले में अपनी मां की लाश देखी।
वह पास के गैरेज में गया और मदद मांगी। बाद में पुलिस को भी सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूत्रों ने कहा कि तलाघट्टापुरा पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया और पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story