भारत
प्रेमी ने SEX पावर की दवा खाई, दोबारा संबंध नहीं बनाया तो गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट
jantaserishta.com
30 Aug 2026 10:23 AM IST

x
AI
जानें पूरा मामला.
फिरोजाबाद: फिरोजाबाद में होटल में 21 साल की युवती की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि प्रेमी राहुल उर्फ नितिन ने सेक्स पावर बढ़ाने की दवा खाकर गर्लफ्रेंड के साथ जबरन रिलेशन बनाए। रात करीब ढाई बजे उसने दोबारा रिलेशन बनाने की कोशिश की तो युवती ने मना किया।
राहुल ने गर्लफ्रेंड के मना करने पर उसका सिर दीवार पर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। राहुल अपने दोस्त के साथ उसे बाइक से अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस राहुल को जेल भेजने के बाद उसके दोस्त को तलाश रही है। घटना 26 अगस्त देर रात शिकोहाबाद की है।
आरोपी राहुल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 26 अगस्त को उसका जन्मदिन था। इसी बहाने उसने युवती को मिलने बुलाया। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। 12वीं तक साथ पढ़े थे। युवती (21) बीएससी बायो और नर्सिंग का सर्टिफिकेट कोर्स करके गुरुग्राम में ब्लिंकिट कंपनी में नौकरी कर रही थी। रक्षाबंधन पर वह गुरुग्राम से अपने गांव लौट रही थी।
युवती दोपहर 12 बजे गुरुग्राम से निकलने के बाद शाम करीब 8 बजे शिकोहाबाद पहुंची। उसने अपनी सहेली के फोन से घर पर बात थी। घरवालों को बताया कि रात हो गई है। तबीयत भी ठीक नहीं लग रही है। युवती अपना बैग सहेली के घर रखने के बाद राहुल से मिलने चली गई।
रात 10 बजे राहुल उससे मिला। करीब 15 मिनट बाद दोनों मईयामई स्थित एक होटल पहुंच गए। राहुल ने अपने दोस्त अभिषेक की मदद से एक कमरा पहले से ले रखा था। राहुल ने अभिषेक को बाहर रुकने के लिए कहा था।
पुलिस के मुताबिक, होटल के कमरे में राहुल ने सेक्स पावर बढ़ाने की दवा खाई। इसके बाद उसने युवती के साथ जबरन संबंध बनाए। इस दौरान युवती के प्राइवेट पार्ट में ब्लीडिंग होने लगी। रात करीब ढाई बजे राहुल युवती से दोबारा रिलेशन बनाने की बात कहने लगा।
युवती ने जब इसका विरोध किया तो राहुल बौखला गया। उसने युवती का सिर पकड़कर दीवार पर दे मारा। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। उसके शरीर के अंदर भी काफी ब्लीडिंग हुई थी। पुलिस ने युवती के परिवार वालों की शिकायत के बाद रेप की धाराएं बढ़ाई हैं।
युवती की हालत बिगड़ने पर राहुल और उसका दोस्त अभिषेक उसे बाइक से अस्पताल ले जाने लगे। राहुल बाइक चला रहा था और अभिषेक पीछे बैठा था। युवती दोनों के बीच बैठी थी। पुलिस के अनुसार, रास्ते में युवती के पैरों से खून बह रहा था। उसके कपड़ों पर भी खून लगा था।
रात करीब 3 बजे वे हाईवे किनारे स्थित मां सावंती देवी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के टेक्नीशियन हरिओम यादव ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। रात में गश्त कर रही पुलिस ने राहुल और अभिषेक को बाइक से आते देख लिया था।
अनहोनी की आशंका पर पुलिस ने अस्पताल तक पीछा किया। जब दोनों युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे तो पीछे से पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देखते ही अभिषेक मौके से फरार हो गया, जबकि राहुल को पकड़ लिया गया।
मृतका नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। परिजनों ने राहुल और उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया। युवती की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव को शिकोहाबाद-नसीरपुर मार्ग पर रखकर कई घंटे प्रदर्शन किया। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
27 अगस्त को युवती के पिता की तहरीर पर शिकोहाबाद थाने में हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पूछताछ और जांच में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर युवती के साथ जबरन यौन संबंध बनाए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद केस में BNS की धारा 64(1) यानी दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई।
पुलिस ने राहुल के पास से युवती का नीले रंग का वीवो मोबाइल बरामद किया है। उसके पास काले रंग का सैमसंग मोबाइल और VIGORE 100 GERMED नाम की यौन उत्तेजक दवा का पत्ता भी मिला। पत्ते में चार गोलियों में से दो इस्तेमाल की गई थीं, जबकि दो बची हुई थीं। पुलिस ने मोबाइल और दवा को जांच में शामिल कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





