भारत

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में गई एक की जान, सदमे में परिवार

jantaserishta.com
21 May 2023 1:48 PM IST
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में गई एक की जान, सदमे में परिवार
x

DEMO PIC 

शादी की खुशियां मातम में बदली.
पटना (आईएएनएस)| बिहार के छपरा शहर में शादी समारोह में शामिल होने गए एक व्यक्ति की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई। शनिवार की रात जलालपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए शख्स को जश्न के दौरान गोली लगी जिसमें वो घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल छपरा पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रमेश यादव के रूप में हुई है जो बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव का रहने वाला था। सरैया थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। स्थानीय पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए मोबाइल फोन से तस्वीरें लेने वाले मेहमानों के वीडियो फुटेज खंगाल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story