भारत

हाईकोर्ट के पास दिनदहाड़े हत्या, चाकू से किया गया वार

jantaserishta.com
4 May 2023 12:44 PM IST
हाईकोर्ट के पास दिनदहाड़े हत्या, चाकू से किया गया वार
x
मचा हड़कंप.
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना हाई कोर्ट के पास गुरुवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हाईकोर्ट भवन के गेट नंबर 6 के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने पीड़ित को सड़क पर चाकू मार दिया, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई।
मृतक सुलभ कॉम्प्लेक्स में काम करने वाला बताया जा रहा है, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। आरोपी और पीड़िता के बीच 10 हजार रुपये के भुगतान को लेकर हुए विवाद के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story