भारत

शख्स ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, ट्रेन के आगे आकर कर ली खुदकुशी

jantaserishta.com
24 March 2022 9:32 PM IST
शख्स ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, ट्रेन के आगे आकर कर ली खुदकुशी
x
पढ़े पूरी खबर

बक्सर: बिहार के बक्सर में पारिवारिक कलह के बाद एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर दो दिनों के बाद ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी कर ली. यह घटना बक्सर-पीडीडीयू रेलखंड पर दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के पास हुई है.

हैरानी की बात ये है कि मृतक शख्स जय हिंद राम ने खुदकुशी से पहले अपने सुसाइट नोट में लिखा, मैं आजाद हो गया, जो भी मेरे शव को सबसे पहले देखेगा वही मेरे लिए भगवान होगा. साथ ही उसने अपने पत्र में अपने भाई और साले का फोन नंबर भी लिखा था और यह जिक्र किया था कि दोनों में से किसी को उसकी मौत की खबर दे दी जाए.
बता दें पहले पति-पत्नी में शादी के बाद से कलह चल रहा था. जय हिंद की पत्नी पिंकी बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के हंकारपुर गांव की निवासी थी. उसकी शादी साल 2016 में कैमूर जिले के महरथा गांव के रहने वाले जय हिंद राम से हुई थी.
रिपोर्ट के मुताबिक जय हिंद राम उसी वक्त से अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया करता था. कई बार सामाजिक स्तर पर समझौता भी कराया गया लेकिन, उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया. इसी बीच पिछले दिनों पिंकी अपने मायके चली गई थी और वहीं से इलाज के लिए अपने ननिहाल पहुंची थी.
इस बात की जानकारी मिलते ही जय हिंद रविवार को अपनी पत्नी के ननिहाल पहुंच गया. रात को खाने के बाद पति-पत्नी एक कमरे में सो गए लेकिन सुबह काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को चिंता हुई.
आवाज देने के बावजूद जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़कर लोग अंदर घुस गए. कमरे में बिस्तर पर पिंकी की लाश पड़ी हुई थी. पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी जिसके निशान उसके गले पर भी था. इसके बाद जय हिंद मौके से फरार हो गया और दो दिनों बाद ट्रेन से कटकर अपनी भी जान दे दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story