भारत

चाकू मारकर शख्स की हत्या, वजह बना 300 रुपया, जानिए क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
5 Oct 2021 9:46 AM IST
चाकू मारकर शख्स की हत्या, वजह बना 300 रुपया, जानिए क्या है पूरा मामला
x

नई दिल्लीः दिल्ली में मात्र 300 रुपये के लिए एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस मामले में शामिल दो अन्य नाबालिक बच्चों को हिरासत में ले लिया गया है. घटना दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके की बताई जा रही है. जहां दो अक्टूबर के दिन पैसे को लेकर विवाद बढ़ा देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि नोकझोंक होते-होते आरोपियों ने कर्जदार को चाकू गोद दिया. पुलिस ने मृतक की पहचान शैलेंद्र के रूप में की है.

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
पुलिस ने घटना को लेकर दी जानकारी
पुलिस ने बताया, ''दोनों के बीच 300 रुपये को लेकर विवाद हुआ. शैलेंद्र ने रवि नाम के एक व्यक्ति से पैसे उधार लिए थे. जब रवि ने शैलेंद्र से पैसे मांगे तो वह वापस देने में असफल रहा. जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर उसे चाकू गोद दी और उसकी मौत हो गई.'' पुलिस मामले की पूरी तरह से जांच में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story