भारत

दो बच्चियों के साथ कुएं में कूदा शख्स, हुई मौत

jantaserishta.com
15 Dec 2022 5:08 PM IST
दो बच्चियों के साथ कुएं में कूदा शख्स, हुई मौत
x

DEMO PIC 

जानें वजह.
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| केरल के त्रिशूर में गुरुवार को एक शख्स ने अपनी दो बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। शिहाब नाम के शख्स की पत्नी ने उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने बात नहीं मानी और बच्चियों के साथ कुएं में कूद गया।
शिहाब की पत्नी लड़कियों को बचाने में कामयाब रही, लेकिन कुएं में कूदने के दौरान सिर में चोट लगने से शिहाब की मौत हो गई।
छोटा मोटा काम करने वाला शिहाब ने आर्थिक तंगी के चलते ये कदम उठाया। कोविड महामारी ने उसके व्यवसाय पर भारी असर डाला और उसके कर्ज काफी बढ़ गए थे।
इसके अलावा, उसकी एक बेटी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या है और उसे सर्जरी की जरूरत है, सूत्रों ने ये जानकारी दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story