भारत

शराब के नशे में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के साथ की गाली-गलौज, फिर...

jantaserishta.com
21 Nov 2022 1:37 PM IST
शराब के नशे में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के साथ की गाली-गलौज, फिर...
x
मचा हड़कंप।
कोच्चि (आईएएनएस)| एयरपोर्ट से घर जा रहे केरल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एस. मणिकुमार के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करने के आरोप में नशे में धुत एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, इडुक्की जिले के मूल निवासी और एक कंटेनर लॉरी के चालक टीजो ने रविवार देर रात मुख्य न्यायाधीश की कार को नशे की हालत में रोका। वह मणिकुमार पर चिल्लाकर उन्हें याद दिला रहे थे कि यह तमिलनाडु नहीं, बल्कि केरल है।
जल्द ही, मुख्य न्यायाधीश के पर्सनल सिक्योरिटी ने पुलिस को सूचना जी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टीजो को हिरासत में ले लिया।
टीजो के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है, जबकि पुलिस ने उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह व्यक्ति कोच्चि में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। लेकिन पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story