भारत

LIVE वीडियो...पार्किंग विवाद में युवक को कार से मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

jantaserishta.com
14 Oct 2025 12:00 PM IST
LIVE वीडियो...पार्किंग विवाद में युवक को कार से मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
x
पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद.
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-122 के पर्थला खंजरपुर इलाके में कार पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद रविवार रात एक गंभीर घटना में बदल गया। घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने का विरोध करना एक युवक को इतना भारी पड़ा कि आरोपी ने गाड़ी चढ़ाकर उसे टक्कर मार दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी वाहन को जब्त कर लिया है और दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। घायल युवक की पहचान समय यादव पुत्र जयपाल यादव, निवासी पर्थला खंजरपुर, थाना सेक्टर-113 के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, समय यादव ने आरोपियों को अपने घर के बाहर कार खड़ी करने से मना किया था। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आरोपी युवक ने अपनी कार तेज रफ्तार से चला दी और सीधे समय यादव को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही समय यादव सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना के बाद थाना सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में दूसरा पक्ष प्रिंस यादव पुत्र उमेश चंद यादव, निवासी 14जी एवेन्यू, गौर सिटी-2, थाना बिसरख बताया जा रहा है।
थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और आरोपी कार को भी सीज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि पार्किंग विवाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में अक्सर देखने को मिलते हैं और वे जल्दी ही हिंसक रूप ले लेते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null