भारत

एयरपोर्ट पर शख्स ने किताब में छिपाए 90 हजार डॉलर, पकड़ाया, देखें वीडियो

jantaserishta.com
24 Jan 2023 11:32 AM IST
एयरपोर्ट पर शख्स ने किताब में छिपाए 90 हजार डॉलर, पकड़ाया, देखें वीडियो
x
81 लाख रुपये मूल्य के 90,000 अमेरिकी डॉलर जब्त किए, जो उसने एक किताब के पन्नों के बीच छिपाए हुए थे।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने एक यात्री से 81 लाख रुपये मूल्य के 90,000 अमेरिकी डॉलर जब्त किए, जो उसने एक किताब के पन्नों के बीच छिपाए हुए थे। जानकारी के मुताबिक सीमा शुल्क अधिकारियों ने 22 और 23 जनवरी की दरमियानी रात यात्री को रोका।
अधिकारी ने कहा कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर व्यक्ति को पकड़ा गया। जब उसके सामान की जांच की गई, तो पता चला कि उसने एक किताब के पन्नों के बीच डॉलर छिपाए हुए थे। पूछताछ करने पर यात्री इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा ले जाने के लिए वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
बरामद विदेशी मुद्रा को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त किया गया है। यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी को मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story