भारत

इंसान बना हैवान, बंदर की हत्या का वीडियो आया सामने

jantaserishta.com
30 Jun 2022 8:41 AM IST
इंसान बना हैवान, बंदर की हत्या का वीडियो आया सामने
x
देखें वीडियो।

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में इंसानियत शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में दो युवक बंदर को ईंट-पत्थरों और लातों से बुरी तरह मारते दिखे. दोनों बंदर को तब तक मारते रहे जब तक कि उसने दम नहीं तोड़ दिया. वहां खड़े एक शख्स ने इस पूरी घटना को मोबाइल के कैमरा में कैद कर लिया. जैसे ही युवकों ने शख्स को वीडियो बनाते देखा तो उन्होंने उसकी भी पिटाई कर दी.

हालांकि, तब तक यह वीडियो वायरल कर दिया गया था. पीड़ित युवक ने पुलिस में इसकी शिकायत दी, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना पीपरपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर बाजार के पास की है.
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी 18 से 20 साल की उम्र के हैं. आरोपी संजय कोरी और सूरज कोरी नरवहनपुर गांव के रहने वाले हैं. दोनों युवक UP-36N6059 नंबर की मोटरसाइकिल से वहां आए थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों युवकों में से एक युवक ने मुंह को ढंक रखा है तो वहीं दूसरे का चेहरा दिखाई दे रहा है.
SHO धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित धीरेंद्र कुमार की शिकायत पर दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है. साथ ही दोनों की बाइक भी जब्त कर ली गई है. दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story