
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दक्षिण दिल्ली के मेहरौली इलाके में 24 वर्षीय एक व्यक्ति अपने घर के अंदर मृत पाया गया। मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। मृतक की पहचान मूलचंद गिरी के रूप में हुई है, जो सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीएनजी पंप पर काम करता था। गिरि महरौली के राधा कृष्ण अपार्टमेंट के वार्ड नंबर 3 में दो व्यक्तियों, पिंटू और ललित के साथ रह रहा था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "सोमवार की शाम लगभग 5.45 बजे, जब पिंटू काम से वापस लौटा तो उसने दरवाजा बाहर से बंद पाया। इसके बाद वह अंदर गया तो उसने देखा कि मूलचंद गिरी सिर पर चोट लगने के कारण जमीन पर मृत्यृ पड़ा है। हालांकि, ललित घर पर मौजूद नहीं था।"
अधिकारी ने कहा कि पिंटू ने एक पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को कॉल किया जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। अपराध टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया गया। महरौली पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





