भारत

होटल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, हत्या का मामला दर्ज

jantaserishta.com
1 April 2023 5:00 PM IST
होटल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, हत्या का मामला दर्ज
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग स्थित एक होटल में 54 वर्षीय एक व्यक्ति रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। एन्क्लेव क्षेत्र के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस संबंध में हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी दीपक सेठी के रूप में हुई है। सफदरजंग एन्क्लेव थाने को बलजीत लॉज में एक व्यक्ति की मौत के संबंध में शुक्रवार दोपहर 12:49 मिनट पर पीसीआर कॉल मिली।
पुलिस ने कहा कि सूचना मिलने के बाद एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एक अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला कि दीपक गुरुवार की रात 8.50 बजे एक महिला के साथ होटल में आया था। हालांकि, महिला आधी रात के करीब निकल चुकी थी।
अगली सुबह दीपक मृत पाया गया, उसके मुंह से झाग निकल रहा था और तकिये में कुछ धब्बे थे। उसने कमरे में शराब भी पी थी। मृतक के पास पिछले 7-8 सालों से कोई पक्की नौकरी नहीं थी और वह कमीशन का काम कर रहा था।
अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में अप्राकृतिक मौत के मद्देनजर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story